भरत तिवारी मामले पर पवन सिंह का बड़ा बयान, न्याय सिर्फ हो नहीं, दिखना भी चाहिए

Bharat Bhushan Tiwari News: सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की मौत का मामला गर्माया। भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद (MLC) पवन सिंह ने बिहार सरकार से की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

भरत तिवारी मामले पर पवन सिंह का बड़ा बयान, न्याय सिर्फ हो नहीं, दिखना भी चाहिए

Updated Jun 21 2026 01:50 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bhojpur, Bihar, India

बिहार के भोजपुर जिले के बेलौटी गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण तिवारी के संदिग्ध परिस्थितियों में हुए निधन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।


जनता को न्याय होता हुआ दिखना चाहिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और जानकारी का हवाला देते हुए पवन सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में सिर्फ न्याय होना ही काफी नहीं है, बल्कि जनता को न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए। पवन सिंह ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की सच्चाई सामने लाई जाए ताकि लोगों को कानून पर भरोसा बना रहे।

Ads


भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि

पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना महामारी और बाढ़ जैसे आपदाओं में हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की मदद की है। समाज के कल्याण के लिए आवाज उठाने वाले ऐसे समर्पित व्यक्ति का जाना पूरे इलाके के लिए एक बड़ी क्षति है।


पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पवन सिंह ने कहा की वे जल्द ही बेलौटी गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। पवन सिंह के इस बयान के बाद प्रशासन पर मामले की जल्द से जल्द जांच करने का दबाव बढ़ गया है।

Ads