पेपर लीक संकट: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग
Paper Leak Crisis: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने पेपर लीक और परीक्षा विवादों को लेकर पीएम मोदी को खुला पत्र लिखकर पीड़ित छात्रों परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग की है।
Updated Jun 21 2026 11:36 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Delhi, India
सोशल मीडिया पर वायरल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने देश में जारी परीक्षा विवादों और नीट पेपर लीक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार से उन छात्रों के बारे में लिखा है जो नीट पेपर लीक के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। और साथ ही प्रधानमंत्री से छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की पुरजोर अपील की है।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर चिंता
अभिजीत दिपके ने परीक्षा रद्द होने, बार-बार परीक्षा होने वाले विवाद और दोबारा परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्रों के बीच बढ़ती अनिश्चितता पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश के शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा संकट बन चुकी है। युवाओं पर दोबारा परीक्षा देने का भारी दबाव मंडरा रहा है, जिससे यह खतरनाक चलन कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया कि, पिछले दो महीनों में मैं ऐसे पीड़ित परिवारों से मिला हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। बच्चे को खोने के असहनीय भावनात्मक सदमे के साथ-साथ ये परिवारों अब गंभीर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं।
एजुकेशन लोन का बढ़ता बोझ
सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए इन परिवारों ने भारी भरकम एजुकेशन लोन लिए थे, लेकिन पेपर लीक और सिस्टम की नाकामियों जैसी धांधलियों के कारण उन बच्चों के सपने बेरहमी से टूट गए। अब इन परिवारों के पास न तो उनका बच्चा बचा है और न ही कर्ज चुकाने का कोई जरिया।