राम मंदिर दान घोटाला: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, ₹5 लाख जुर्माने की चेतावनी

राम मंदिर दान घोटाला मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। आरोपियों की पैरवी करने वाले वकील पर ₹5 लाख जुर्माने की चेतावनी दी गई है।

राम मंदिर दान घोटाला: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, ₹5 लाख जुर्माने की चेतावनी

अयोध्या: राम मंदिर दान घोटाला को लेकर अयोध्या में माहौल लगातार गर्म होता दिखाई दे रहा है। अब इस मामले में शहर के वकीलों ने भी अपना कड़ा रुख अपना लिया है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि इस घोटाले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनका केस अयोध्या का कोई भी वकील नहीं लड़ेगा।

बड़ी संगठन की बैठक में यह फैसला सभी वकीलों की उपस्थिति में लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कोई वकील इस फैसले को नजरअंदाज कर आरोपियों की तरफ से केस लड़ता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Ads

इस बैठक में वकीलों ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस घोटाले के मामले से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना को आहत हुई हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचा है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सरकार को पत्र भेजकर इन तीनों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच को पूरी होने तक इन सभी लोगों के ऊपर नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति जांच से बचने की कोशिश न कर सकें।

Ads