व्हाइट हाउस में UFC इवेंट के दौरान ड्रोन ब्लास्ट और स्नाइपर हमले की साजिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

FBI ने व्हाइट हाउस में आयोजित UFC Freedom 250 इवेंट पर ड्रोन ब्लास्ट और स्नाइपर हमले की कथित साजिश को विफल कर दिया। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

व्हाइट हाउस में UFC इवेंट के दौरान ड्रोन ब्लास्ट और स्नाइपर हमले की साजिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

White House UFC event drone attack: अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने एक बड़े खौफनाक आतंकी हमले की साजिश को वक्त रहते ही नाकाम कर दिया है। फेडरल अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 80वें जन्मदिन के मौके पर व्हाइट हाउस के मैदान पर आयोजित “UFC फ्रीडम 250” इवेंट के दौरान विस्फोट कों से लैस ड्रोन और स्नाइपर टीमों के जरिए एक बड़े हमले का प्लान बनाया गया था। लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने चालाकी से तबाही को रोक लिया है।



Ads

5 आरोपी गिरफ्तार, जारी किए गए मगशॉट्स (Mugshots)

FBI ने इस मामले से जुड़े पांच मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनकी तस्वीर भी जारी कर दी है। इस हमले की साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान निम्नलिखित है जिसमें सभी आरोपी 19 वर्ष से 24 वर्ष के बीच के हैं:

  • टायसेन प्रोपर (Tycen Proper) - उम्र 19 वर्ष
  • माइकल एलन थॉमस (Michael Alan Thomas) - उम्र 21 वर्ष
  • ब्रायन ओमा रोआ (Bryan Oma Roa) - उम्र 20 वर्ष
  • अब्राहम हर्मोसिलो अल्वारेज़ (Abraham Hermosillo Alvarez) - उम्र 24 वर्ष
  • डेनियल एस्क्रिज (Daniel Eskridge) - उम्र 23 वर्ष


निशाने पर थे हजारों खेल प्रेमी

व्हाइट हाउस और उसके आसपास के इलाके में आयोजित इस यूएफसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे। अगर सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की साजिश को नाकाम नहीं करती तो यह इतिहास के सबसे भीषण और डरावने हमलों में से एक हो सकता था। अच्छी खबर यह है कि समय रहते ही इन सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।

Ads