Bihar Toll Tax News: बिहार में निजी वाहनों को टोल टैक्स से राहत? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
Bihar Toll Plaza News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में निजी (सफेद नंबर प्लेट) वाहनों से टोल टैक्स नहीं लेने की घोषणा की है। अब केवल कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा।
Updated Jul 07 2026 08:55 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bihar Toll Tax New Rules 2026: अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और यातायात के लिए निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बिहार सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बिहार में सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
इस ऐलान के बाद पूरे राज्य में निजी वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है। इस फैसले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है।
यह भी पढ़ें: जीजा ने पहले किया साली का रेप, फिर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाया आग
निजी वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
अगर यह व्यवस्था आधिकारिक रूप से बिहार में शुरू हो जाती है तो रोजाना निजी कार, बाइक और अन्य व्यक्तिगत वाहनों से यात्रा करने वाले लाखों लोगों को लाभ और राहत मिल सकती है। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो प्रतिदिन टोल प्लाजा से गुजरते हैं।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने स्पष्ट किया है कि बिहार में निजी (सफेद नंबर प्लेट) वाले वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। टोल टैक्स की वसूली केवल पीले नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों से ही की जाएगी।
जनता की सुविधा, बिहार का विकास और सुशासन का संकल्प… pic.twitter.com/1KQtb4rY5P
कमर्शियल वाहनों को देना होगा टोल टैक्स
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद निजी वाहन चालकों को राहत मिलेगी, लेकिन पीले नंबर प्लेट वाले वाहन जैसे ट्रक, बस, टैक्सी, मालवाहक वाहन और अन्य कमर्शियल गाड़ियों पर पहले की तरह ही टोल टैक्स देना होगा। सरकार का मानना है कि सड़कों का व्यावसायिक उपयोग अधिक होने के कारण उनसे टोल टैक्स वसूला जाएगा।