बिहार में अब 'ऑन द स्पॉट' होगा समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया 'सहयोग पोर्टल' और हेल्पलाइन 1100

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) और हेल्पलाइन 1100 लॉन्च किया। अब पंचायत स्तर पर 30 दिनों में होगा जनसमस्याओं का निपटारा।

बिहार में अब 'ऑन द स्पॉट' होगा समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया 'सहयोग पोर्टल' और हेल्पलाइन 1100

Updated May 11 2026 10:14 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bihar Sahyog Portal: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज (सोमवार) को सहयोग हेल्पलाइन नंबर-1100 और सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था का मकसद भ्रष्टाचार और सरकारी कामों में सुस्ती को खत्म कर, पंचायत स्तर पर ही लोगों का काम निपटाना है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत, आम जनता की शिकायतें दूर करने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है। 


आपके गांव की पंचायत में ही लगेगा शिविर

इसकी शुरुआत होने से अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिले या राजधानी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। बिहार के हर पंचायत में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जाएगा, जिसमें जमीन के विवाद, कचरा प्रबंधन या पुलिस से जुड़ी समस्या का तुरंत समाधान होगा। 

Ads

यह भी पढ़ें: जहां शराबबंदी का कानून बनता है, वहीं मिली शराब की बोतल! सचिवालय के विकास भवन में हड़कंप


लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जनता के आवेदनों पर 30 दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। अगर 30 दिन में काम नहीं हुआ तो, इसकी जिम्मेवारी पदाधिकारी की होगी और स्वतः 31वें दिन निलंबित माने जाएंगे। इसके लिए पोर्टल पर ऑटोमैटिक सस्पेंशन लेटर जेनरेट होने की व्यवस्था की गई है। 

Ads

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Vacancy 2026: TRE 4.0 में 46,595 पदों पर नियुक्ति, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख


जमीन विवादों पर विशेष ध्यान

सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया है कि जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। सरकारी जमीन का पूरा रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ, उन लोगों का भी ब्योरा रखने को कहा गया है जो 20-40 साल से वहां बसे हुए हैं, ताकि सरकार उनके हितों की रक्षा कर सके। 

Ads

सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि जब तक जनता के आवेदन आने बंद नहीं होंगे, यह शिविर चलता रहेगा। "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प के साथ शुरू की गई इस योजना से, बिहार के ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।