चमक उठेंगे पुराने काले बर्तन: फेंकने के बजाय ऐसे करें अंडे के छिलकों का इस्तेमाल, शीशे जैसी आएगी चमक!

Gharelu Nuskhe for kitchen: क्या आपकी कड़ाही जल गई है? फेंकने के बजाय अंडे के छिलकों से बनाएं ये खास पाउडर और पुराने काले बर्तनों को चमकाएं शीशे की तरह।

चमक उठेंगे पुराने काले बर्तन: फेंकने के बजाय ऐसे करें अंडे के छिलकों का इस्तेमाल, शीशे जैसी आएगी चमक!

Updated May 12 2026 09:26 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

अक्सर हमारे घरों में अंडे का इस्तेमाल करने के बाद, उसके छिलके को बेकार समझ कर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कचरा, किचन के सबसे गंदे और काले बर्तन को साफ करने के लिए एक वरदान है। जी हां, अगर आपकी कड़ाही जल गई है या चाय का पतीला रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होता हैं, तो अंडे के छिलके का यह देसी नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है। 

आज आपको बेकार अंडे के छिलके का ऐसा घरेलू तरीका बताने वाले हैं, जिससे आपका बर्तन शीशे की तरह चमक उठेंगे। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और बर्तन शीशे की तरह चमकेंगे। 

Ads


ऐसे तैयार करें अपना 'देसी क्लीनिंग पाउडर'

बर्तन को साफ करने के लिए यह जादुई पाउडर बनाने की विधि बहुत ही आसान है, इसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में भी रूम रहेगा AC जैसा ठंडा! बस छत पर करें यह ₹200 का देसी उपाय

Ads
  • सफाई है जरूरी: सबसे पहले 5 से 10 अंडे का छिलकों को लें और उसे साफ पानी से धो लें। इसमें थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन डालें और अच्छी तरह साफ कर ले, ताकि अंडे की गंध पूरी तरह निकल जाए।
  • आंच पर गर्म करें: साफ किए हुए छिलके को कड़ाही या तवे पर रखकर अच्छी तरह गर्म करें। इसे तब तक गर्म करना है, जब तक यह पूरी तरह कड़क ना हो जाए। यह जितनी अच्छी तरह गर्म होगा, इसका पाउडर बनाना भी उतना आसान हो जाएगा।
  • बारीक पीस लें: जब छिलके अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसे ओखली में कूट लें या मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीकी से पीस ले।
  • तैयार है आपका नुस्खा: अब आपका घरेलू बर्तन धोने वाला पाउडर तैयार है।


इस्तेमाल करने का सही तरीका

अब जब भी कोई आपको गंदा बर्तन या काला बर्तन साफ करना हो, तो बस थोड़ा सा यह पाउडर उस पर डालें और स्क्रबर से हल्का रगड़े। अच्छी तरह रगड़ने के बाद, उसे साफ पानी से धो ले। अब आप देखेंगे कि आपका बर्तन का जला हुआ या काला भाग गायब हो गया है, वह बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा। 

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं आसानी से फूल गोभी का स्वादिष्ट और बिहारी स्टाइल चोखा

Ads


सावधानी: पाउडर को बारीक पीसें ताकि बर्तनों पर ज्यादा रगड़ के निशान (Scratches) न पड़ें। 


अगर आप भी पुराने बर्तन की चमक वापस लाना चाहते हैं, तो आज ही इस नुस्खे को आजमाएं और ऐसी ही अन्य काम की खबरों और घरेलू नुस्खे के लिए पैंथालासा न्यूज़ के साथ जुड़े रहें। 

Ads