औरंगाबाद शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, रमेश चौक से जामा मस्जिद तक हटेगा अतिक्रमण

औरंगाबाद में रमेश चौक से जामा मस्जिद तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। जानें कैसे जिला प्रशासन वेंडिंग जोन बनाकर दुकानदारों को व्यवस्थित करेगा।

औरंगाबाद शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, रमेश चौक से जामा मस्जिद तक हटेगा अतिक्रमण

बिहार के औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए, जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के मुख्य भीड़भाड़ वाली जगह, रमेश चौक से जामा मस्जिद तक, अब लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। जिला अधिकारी के सख्त निर्देश के बाद, जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। 


रोजी-रोटी भी सुरक्षित, शहर भी व्यवस्थित

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि यह कार्रवाई किसी की रोजगार छीनने के लिए नहीं, बल्कि शहर को एक नई पहचान देने के लिए है। सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए, प्रशासन वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें शिफ्ट करने वाला है। 

Ads

यह भी पढ़ें: जहां शराबबंदी का कानून बनता है, वहीं मिली शराब की बोतल! सचिवालय के विकास भवन में हड़कंप


सूची तैयार, सबको मिलेगा अपना स्थान

औरंगाबाद नगर परिषद ने पहले से ही रमेश चौक और जामा मस्जिद क्षेत्र में फल, सब्जी और कपड़ा विक्रेताओं की सूची तैयार कर ली है। इन सभी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में प्राथमिकता के आधार पर जगह दी जाएगी। इसके बाद, कोई भी दुकानदार बेघर भी नहीं होगा और शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी। 

Ads


प्रशासन की शहरवासियों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय दुकानदार और फुटपाथ विक्रेताओं से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि शहर हमारा है और इसे स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वेंडिंग जोन तैयार होने के बाद, औरंगाबाद की सूरत बदली-बदली नजर आएगी और व्यापारियों को भी एक स्थायी जगह मिलेगी।