Bihar Teacher Vacancy 2026: TRE 4.0 में 46,595 पदों पर नियुक्ति, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

बिहार शिक्षक बहाली Update: BPSC TRE 4.0 के तहत 46,595 पदों पर भर्ती की चर्चा। जानें परीक्षा कैलेंडर, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी।

Bihar Teacher Vacancy 2026: TRE 4.0 में 46,595 पदों पर नियुक्ति, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

Updated May 10 2026 12:12 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

Teacher Vacancy in Bihar 2026: अगर आप भी बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के बीच चौथे चरण की शिक्षक भर्ती, यानी TRE 4.0 की चर्चा तेज हो गई है। चर्चाओं के अनुसार, हजारों की संख्या में नए पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 


लगभग 46,000 पदों पर बहाली की तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, TRE 4.0 के तहत कुल 46,595 पदों पर नियुक्ति की जा सकती है। इस वैकेंसी में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के पद शामिल होंगे। विभाग का मुख्य फोकस उन विषयों पर है, जिनमें पिछले चरण में शिक्षक कम मिले थे। 

Ads

यह भी पढ़ें: List of Holidays 2026: त्यौहारों की पूरी लिस्ट, यहाँ देखें तारीख, दिन और सरकारी छुट्टियां


BPSC TRE 4.0: संभावित परीक्षा कैलेंडर

इस बहाली के लिए इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को, तैयारी को गति देने का यह सही समय है। आयोग के संभावित कार्यक्रम के अनुसार: 

Ads
  • परीक्षा की तारीख: 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 के बीच।
  • आवेदन प्रक्रिया: जुलाई-अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना।
  • परिणाम: नवंबर के प्रथम सप्ताह तक।


इन श्रेणियों में होंगी भर्तियाँ (संभावित आंकड़े) 

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5): 10,000+
  • मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8): 9,000+
  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10): 12,500+
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12): 14,000+ 

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में अपनी पुरानी फोटो, जानें क्या है आसान तरीका


'एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट' पर विशेष जोर

इस बार बिहार में बहाली प्रक्रिया का सबसे बड़ा बदलाव किया जा रहा है। भर्ती की प्रक्रिया सप्लीमेंट्री रिजल्ट और "एक सीट, एक उम्मीदवार" के फॉर्मूले को लेकर हो सकता है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी सीट खाली ना रहे और मेरिट लिस्ट से नीचे रहने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सके। इसके लिए विभाग तकनीकी बारीकियों पर चर्चा कर रहा है। 

Ads


पात्रता और महत्वपूर्ण नियम

इस बहाली में बिहार के रहने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए योग्यता D.El.Ed + CTET और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक के लिए B.Ed + STET होना अनिवार्य है। अगर आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्गों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पुरानी गाइडलाइंस ही लागू रहने की उम्मीद है।