Bihar Cabinet Expansion 2026: औरंगाबाद की घोर उपेक्षा, 5 विधायक देने के बावजूद जिले को नहीं मिली जगह

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में औरंगाबाद जिले की उपेक्षा। 5 विधायक देने के बाद भी जिले को नहीं मिली कैबिनेट में जगह, जनता में भारी आक्रोश।

Bihar Cabinet Expansion 2026: औरंगाबाद की घोर उपेक्षा, 5 विधायक देने के बावजूद जिले को नहीं मिली जगह

बिहार के पटना के गांधी मैदान में कल 7 मई को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, जिसमें कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक तरफ जहां कई जिलों को भारी प्रतिनिधित्व मिला, तो वहीं दूसरी तरफ औरंगाबाद जिले का हाथ एक बार फिर खाली रह गया।


उम्मीदों पर फिरा पानी, जनता में भारी आक्रोश 

इस विस्तार में औरंगाबाद को किनारे कर दिया गया है, जिसे लेकर जिले की जनता और राजनीतिक हलकों में काफी आक्रोश और निराशा देखी जा रही है। औरंगाबाद की जनता ने पांच विधायकों को NDA के हाथ में सौंपा था, लेकिन उसके बावजूद भी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में एक भी विधायक को शामिल नहीं किया गया।

Ads

जनता को उम्मीद थी कि इस बार विकास की गति को तेज करने के लिए औरंगाबाद जिले से कम से कम एक या दो मंत्रियों को सरकार में शामिल किया जाएगा। लेकिन, जब मंत्रियों की सूची सामने आई तो औरंगाबाद जिले के विधायकों का नाम गायब देख लोग दंग रह गए। 


विकास कार्यों पर लग सकता है ब्रेक

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल के प्रतिनिधित्व में बिहार के मिनी चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले औरंगाबाद के एक भी विधायक को शामिल न होने से जिले के विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। जब जिले का कोई अपना मंत्री कैबिनेट में नहीं होता है, तो स्थानीय मुद्दा और बड़ी परियोजनाओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने में दिक्कत आती है। औरंगाबाद में सिंचाई, उद्योग और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत थी। 

Ads

अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में एनडीए इस नाराजगी को कैसे दूर करती है, या फिर जिले को विकास की दौड़ में पीछे रहना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पांच-पांच विधायक देने के बाद अगर औरंगाबाद जिले को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती, तो यह औरंगाबाद की जनता का अपमान है।

यह भी पढ़ें: अवैध बालू खनन पर औरंगाबाद नरारीकला खुर्द पुलिस ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जप्त

Ads