अवैध बालू खनन पर औरंगाबाद नरारीकला खुर्द पुलिस ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जप्त

औरंगाबाद पुलिस ने अवैध बालू ले जा रहे एक हाइवा को जप्त किया। जिससे बालू माफिया में दहशत का माहौल बन गया है।

अवैध बालू खनन पर औरंगाबाद नरारीकला खुर्द पुलिस ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जप्त

बिहार में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाई जा रही इस सख्त कार्रवाई में नरारीकला खुर्द थाना की पुलिस ने एक अवैध बालू लदे 1 हाइवा को जप्त किया है। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध बालू को उठाकर महंगे दामों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी किया और अवैध बालू लदे एक हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया।

औरंगाबाद जिले में सोन और अन्य नदियों से अवैध बालू उठाकर बालू माफिया लगातार महंगे दामों में बालू बेच रहे हैं पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं दहशत का माहौल बन गया है अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें:बिहार पर्यटन की लिस्ट में 'झुनझुनवा पहाड़' को शामिल करने की उठी मांग, चौंकाती है पत्थर से निकलती सुरीली आवाज

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद शहर में लगे आधुनिक CCTV कैमरे, अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे घर आएगा चालान