होटल में प्रेमिका का जन्मदिन मना रहा था पति, पत्नी ने भाई-भाभी के साथ पहुंचकर की जमकर धुनाई
मंदसौर के एक होटल में प्रेमिका का जन्मदिन मना रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा। भाई और भाभी के साथ पहुंची पत्नी ने जमकर की धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
Updated May 07 2026 06:37 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mandsaur, Madhya Pradesh, India
सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के कई सारे ड्रामा का वीडियो वायरल होते रहता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पर एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका का जन्मदिन होटल के कमरे में मना रहा था। इसी बीच अचानक उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ होटल पहुंचकर, पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया और होटल में ही जमकर हंगामा और मारपीट की।
जन्मदिन का जश्न और हाई वोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए शहर के एक होटल में गया था। जहां दोनों कमरे में जश्न मना रहे थे, तभी रात के करीब 11:00 बजे जुल्फिकार की पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ वहां पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में असहाय आदिवासी की बेरहमी से पिटाई, भद्दी गालियां देते दबंगों का वीडियो वायरल।
होटल के बंद कमरे में प्रेमिका का बर्थडे मना रहा था पति, अचानक पत्नी ने दी दबिश! रंगे हाथों पकड़ने के बाद जमकर हुई पिटाई। मध्य प्रदेश के मंदसौर का मामला।
— Panthalassa News (@panthalassanews) May 7, 2026
पूरा वीडियो और खबर यहाँ देखें: https://t.co/yqQLWnTnam#Mandsaur #MadhyaPradesh #ViralVideo #PanthalassaNews #CrimeNews… pic.twitter.com/QJOKITTVIY
शक ने पहुंचाया होटल तक
बताया जा रहा है कि पत्नी को अपने पति पर काफी समय से शक था और वह पीछा करते हुए होटल तक जा पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कमरे का गेट खुलते ही पत्नी ने अपना आपा खो दिया और पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात कर दी जिसके बाद देर रात तक होटल में हंगामा चला।
यह भी पढ़ें:Trisha Kar Madhu और Shilpi Raj के बाद भोजपुरी डांसर Kajal Kumari का MMS Video हुआ वायरल
मौके पर पहुंची पुलिस
हंगामे की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ और वहां के अन्य लोग जमा हो गए, इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल, इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
पैंथालासा न्यूज़ डेस्क