Skyroot Aerospace बनी भारत की पहली 'स्पेस-टेक यूनिकॉर्न', $60 मिलियन की फंडिंग के साथ रचा इतिहास

Skyroot Aerospace $60 Million Funding: हैदराबाद स्थित Skyroot Aerospace $1.1B वैल्यूएशन के साथ भारत की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न बनी।

Skyroot Aerospace बनी भारत की पहली 'स्पेस-टेक यूनिकॉर्न', $60 मिलियन की फंडिंग के साथ रचा इतिहास

Updated May 08 2026 08:33 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Hyderabad, Telangana, India

इंडियन स्पेस सेक्टर, हैदराबाद स्थित स्टार्टअप Skyroot Aerospace ने $1.1 बिलियन की वैल्यूएशन हासिल कर देश की पहली 'स्पेस-टेक यूनिकॉर्न' कंपनी बन गया है। हाल ही में, कंपनी ने अपने लेटेस्ट फंडिंग राउंड में $60 मिलियन यानी कि लगभग 570 करोड़ रुपए जुटाए हैं। 


दुनिया के बड़े निवेशकों का भरोसा

इस फंडिंग राउंड में, मौजूदा निवेशकों के साथ सिंगापुर के GIC और Sherpalo Ventures ने नेतृत्व किया। इस निवेश के बाद, कंपनी ग्लोबल स्पेस मार्केट में अपनी और भी मजबूती हासिल की है। एक्सपर्ट का मानना है कि स्काई रूट की यह सफलता भारत के प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगी। 

Ads


भारत के स्पेस मिशन को मिलेगी नई दिशा

स्काई रूट के सीईओ पवन कुमार चंदना ने बताया कि जुटाए गए 570 करोड रुपए का उपयोग प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने और भविष्य के मिशनों, जैसे कि विक्रम 2 और विक्रम 3 के विकास के लिए किया जाएगा। भारत सरकार की नई स्पेस पॉलिसी के बाद, प्राइवेट कंपनियों को मिल रहा यह प्रोत्साहन, भारत को वैश्विक स्तर पर स्पेस हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।