Aurangabad Weather: औरंगाबाद जिले का तापमान गिरकर हुआ 7 डिग्री, पछुआ हवा ने बदली ठंड के रुख

Aurangabad Weather: औरंगाबाद जिले का तापमान गिरकर हुआ 7 डिग्री, पछुआ हवा ने बदली ठंड के रुख

बिहार में ठंड ने अपना विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा उत्तर पश्चिम दिशा में प्रवेश कर रही है जिसके कारण बिहार के कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया।

औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग आग का सहारा लेने लगे। धुंध के कारण ट्रेन पटरी पर ही अटक गई। यातायात में समस्या बढ़ने लगी और सड़क दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया।

Ads

मौसम विभाग ने बीमार व्यक्ति, बच्चे, बुजुर्गों को चेतावनी देते हुए कहा कि ठंड से बचकर रहे गर्म कपड़े पहने और घर से बाहर सुबह और शाम के समय न जाए।

औरंगाबाद के अलावा नवादा, गया, रोहतास, कैमूर और शेखपुरा में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया जिससे ठिठुरन भी बढ़ गई। सुबह के समय कोहरा ज्यादा गिरने का संभावना है लेकिन दोपहर में धूप थोड़ी लोगों को ठंड से राहत भी देगी

Ads