औरंगाबाद में सड़क हादसे में NTPC कर्मी की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसे में NTPC कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और मुआवजे की मांग की। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जैम को हटवाया।
Updated Jun 08 2026 04:07 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad Bihar NTPC News: बिहार का औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर NTPC कर्मी जिंदगी ले ली है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) नवीनगर में कार्यरत एक कर्मचारी अपने किसी निजी काम से बाहर निकले थे तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलोहान हो गए।
दुर्घटना होने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय ग्रामीण मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सड़क पर उतरा लोगों का गुस्सा, घंटों बाधित रहा यातायात
जैसे ही इस हादसे की खबर ग्रामीण और परिजनों तक पहुंची तो सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की वजह से आम राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े: औरंगाबाद में ऑटो-क्रेटा की भीषण टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, 8 घायल
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
- उचित मुआवजा: पीड़ित परिवार को तत्काल पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाए।
- दोषी की गिरफ्तारी: हादसे को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक की जल्द से जल्द शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
- रोजगार की मांग: आश्रित परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
- सड़क सुरक्षा: इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में गति सीमा तय करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मार्ग पर पहले कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है प्रशासन की इसी लापरवाही के कारण आज एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला जाम, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा व दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को खुलवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।
पुलिस ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: मोसरमा मेले से लौट रही कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 3 की मौत