लॉरेंस गैंग से मिली पवन सिंह को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

लॉरेंस गैंग से मिली पवन सिंह को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Updated Dec 07 2025 08:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है, दरअसल पावर स्टार पवन सिंह रविवार को होने वाले बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी जानकारी जिओ स्टार के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई थी। जानकारी के अनुसार पवन सिंह को एक अज्ञात कॉल आई जिसमें उन्हें जान से मारने और उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई।

अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताया और पवन सिंह को चेतावनी दि वह सलमान खान के साथ स्टेज शेयर ना करें नहीं तो उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

Ads

धमकी मिलने के बाद पवन की टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब देखना यह है कि इस धमकी के बाद पवन सिंह सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते हैं या नहीं?। इस धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और पवन की टीम भी काफी चौकसी बरत रही है।