औरंगाबाद सदर अस्पताल की व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर: टूटी छत, गंदगी और मच्छरों के बीच इलाज को मजबूर मरीज

बिहार के औरंगाबाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की बदहाल स्थिति सामने आई है। टूटी छत, जर्जर दीवारें, गंदगी, मच्छरों का आतंक और खराब व्यवस्थाओं के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं।

औरंगाबाद सदर अस्पताल की व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर: टूटी छत, गंदगी और मच्छरों के बीच इलाज को मजबूर मरीज

बिहार के औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है बल्कि दिन-ब-दिन और बदतर होती जा रही है। पैंथालासा न्यूज़ की टीम ने जब 20 जून की रात धरातल पर हकीकत जानने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तो वहां की स्थिति देखकर आंखें फटी की फटी रह गईं। मरीज इलाज कराने नहीं बल्कि और बीमार होने के लिए मजबूर हैं। 

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, CM सम्राट चौधरी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश 

Ads


टूटे बेड, फर्श पर गंदगी और चारों तरफ बदबू

सदर अस्पताल औरंगाबाद के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति इतनी खराब है कि छत के साथ-साथ दीवारें भी जर्जर अवस्था में देखी गई। रूम के अंदर गंदगी इतनी ज्यादा थी कि मच्छर अपना आतंक मचाए हुए थे। मरीज के लेटने के लिए बेड भी टूटी हालत में दिखे। इमरजेंसी वार्ड के रूम की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि लंबे समय से कीटनाशक दवा या ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नहीं किया गया है।


मच्छरों का आतंक, बेहाल मरीज

साफ सफाई के अभाव के कारण वार्ड में मच्छरों ने भयंकर आतंक मचा रखा है। रात के वक्त मरीज और उनके परिजन बीमारी से कम और मच्छरों के काटने से ज्यादा परेशान दिखे। अस्पताल की हालत ऐसी बन चुकी है कि स्वस्थ व्यक्ति भी वहां थोड़ी देर रुक जाए, तो वह बीमार पड़ जाए।

Ads

यह भी पढ़ें: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौ 


जर्जर छत और दीवारें दे रहीं हादसे को न्योता

अस्पताल में सिर्फ सफाई और इलाज ही नहीं बल्कि अस्पताल की बिल्डिंग की भी हालत बेहद खराब नजर आ रही थी। इमरजेंसी वार्ड की छत और दीवारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ रहा है जिससे हर वक्त किसी अनहोनी और हादसे का डर बना हुआ रहता है। 

Ads


यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में सड़क हादसा: NH-19 पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत