पलामू में प्रेमिका से मिलने गए युवक को छेड़खानी के आरोप में बेरहमी से की गई पिटाई, मेदिनीनगर के अस्पताल में की जा रही है इलाज

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सेमरी गांव में प्रेमिका से मिलने गये युवक लड़की के परिजनों ने बुरी तरह पिटाई कर दिया। जिसके बाद उसका इलाज मेदनी नगर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

पलामू में प्रेमिका से मिलने गए युवक को छेड़खानी के आरोप में बेरहमी से की गई पिटाई, मेदिनीनगर के अस्पताल में की जा रही है इलाज

Updated Jun 15 2026 03:40 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Palamu, Jharkhand, India

झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में अपने प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चियांकी के रहने वाला निवासी पप्पू यादव रविवार की रात अपने प्रेमिका से मिलने के लिए सेमरी गांव रात में गया था। रात के करीब 12 बजे युवक को युवती के परिजन ने पकड़ लिया और गांव वालों को बुलाकर जमकर पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि पप्पू यादव युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था।

Ads

परिजनों और ग्रामीण द्वारा युवक की पिटाई करने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद इलाज के लिए उसे MMCH भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया था।

इस घटना की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में लग गई। पाटन थाना के प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है और घायल युवक पप्पू यादव का इलाज किया जा रहा है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Ads