औरंगाबाद में भीषण गर्मी से किसान बेहाल, धान की रोपाई रुकी

बिहार के औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी और बारिश की कमी के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। नहरों में पानी नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं।

औरंगाबाद में भीषण गर्मी से किसान बेहाल, धान की रोपाई रुकी

बिहार के औरंगाबाद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस में किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। समय पर बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है और कई स्थानों पर तो दरारें दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं।


सिंचाई संकट ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

ग्रामीण किसानों का कहना है कि नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण धान की रोपाई की तैयारी में भी दिक्कतें आने लगी है। जिन किसानों के पास बोरिंग या सिंचाई की व्यवस्था नहीं है वे पूरी तरह मानसून की बारिश पर निर्भर हैं। अगर बारिश की स्थिति ऐसी ही बनी रही और अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा नहीं हुई तो धान की खेती पर बुरा असर पड़ सकता है।

Ads


धान की रोपाई में देरी से घट सकती है पैदावार

स्थानीय किसानों रामचंद्र सिंह, शिवनाथ पांडेय, ओंकारनाथ सिंह और अलखदेव प्रसाद सिंहा ने बताया कि धान का बिचड़ा तैयार है, लेकिन रोपाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण रोपाई शुरू नहीं हुई है। अगर धान की रोपाई समय पर नहीं हुई तो पैदावार भी कम होने की संभावना है।