औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज में छात्रों का हंगामा, SC/ST छात्रों से फीस वसूली और पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज में ABVP ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने SC/ST छात्रों से फीस वसूली, पेयजल व्यवस्था और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाया।

औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज में छात्रों का हंगामा, SC/ST छात्रों से फीस वसूली और पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

Sachchidanand Sinha College News: बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित सिन्हा कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में व्यवस्था की कमी को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

Ads


SC/ST छात्रों से निःशुल्क नामांकन के बावजूद फीस लेने का आरोप

ABVP के छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार SC/ST वर्ग के छात्रों और छात्राओं का नामांकन निःशुल्क होना चाहिए लेकिन कॉलेज उनसे भी फीस वसूल रहा है।

छात्रों ने गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। और वसूली गई राशि छात्रों को वापस की जानी चाहिए।

Ads


पेयजल व्यवस्था पर उठाए सवाल, वॉटर कूलर के पानी में कीड़े होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। उनका कहना है कि परिसर में लगे वॉटर कूलर के पानी में भी कीड़े रहते हैं, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। छात्रों ने बताया कि कई बार कॉलेज प्रशासन को इन समस्याओं की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।