Aurangabad News: 20 साल पुराना पुल बना हादसे का इंतजार? अजानिया गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के अजानिया गांव का 20 साल पुराना पुल जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए प्रशासन से मरम्मत की मांग की है।
Updated Jul 01 2026 05:10 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के अंतर्गत अजानिया गांव में स्थित लगभग 20 वर्ष पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अंबा को जोड़ने वाला है महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग
यह पुल अजानिया गांव को अंबा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग में से एक है इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में चारपहिया, दोपहिया और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा आसपास के कई गांवों के लोग भी रोजमर्रा के आवागमन के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद (बिहार) की स्ट्रॉबेरी बनी नई पहचान, स्वाद और गुणवत्ता की वजह से कई राज्यों में बढ़ी मांग

पुल की जर्जर हालत से राहगीरों में डर का माहौल
आसपास के ग्रामीणों के अनुसार पुल की संरचना इतनी कमजोर हो चुकी है की जगह-जगह दरारें पड़ गई है और क्षतिग्रस्त हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है। जिसके कारण वाहन चालक को और राहगीरों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। आसपास के लोगों का कहना है की बारिश के मौसम में स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि इस पुल से गुजरना जोखिम भरा रहता है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस पुल की वर्तमान स्थिति जनसुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है। उनका कहना है कि समय रहते अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में भीषण गर्मी से किसान बेहाल, धान की रोपाई रुकी

लोजपा नगर अध्यक्ष ने पवन कुमार उठाया मुद्दा
इस मुद्दे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष पवन कुमार कुशवाहा ने फेसबुक पर पुल की तस्वीरें शेयर करते जिला पदाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि इस पुल का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।