औरंगाबाद की पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग, 11 खोखे बरामद, जमीन विवाद के एंगल से जांच
औरंगाबाद की पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे और शराब की बोतल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
Updated Jun 13 2026 03:45 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad Bihar News: बिहार के औरंगाबाद शहर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात जन्मदिन समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और कारोबारियों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंचकर कई खोखे और शराब की बोतल बरामद की तथा एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, डाकघर के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी परिसर में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान वहां पर अचानक से फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए इधर-उधर भागने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
घटनास्थल से मिले 11 खोखे और शराब की बोतल
घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस को जांच के दौरान 11 खोखे और एक शराब की बोतल बरामद हुई है। औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान रविकांत कुमार के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जमीन विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच
पुरानी सब्जी मंडी में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया था जहां एक पक्ष के पक्ष में फैसला आने के बाद परिसर की घेराबंदी परिसर के घेराबंदी की गई थी। पुलिस इस घटना को इस पहलू से भी देख रही है कि फायरिंग का मुख्य कारण पुराने भूमि विवाद से जुड़ा तो नहीं है।