रोहतास में PHC प्रभारी डॉक्टर गिरफ्तार, सरकारी आवास से मिली शराब की बोतलें

रोहतास के शिवसागर PHC के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुंदन को कथित रूप से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। सरकारी आवास से शराब की बोतलें बरामद हुईं।

रोहतास में PHC प्रभारी डॉक्टर गिरफ्तार, सरकारी आवास से मिली शराब की बोतलें

Updated Jun 13 2026 11:57 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Sasaram, Rohtas, Bihar, India

सासाराम, रोहतास। बिहार में पिछले कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद भी रोहतास जिले के सासाराम में शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कथित रूप से शराब के नशे में होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिकित्सक को उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया। और उनके आवास से शराब की बोतले भी बरामद की गई है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार चिकित्सक की पहचान डॉक्टर अभिषेक कुंदन के रूप में की गई जो शिवसागर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 

Ads


शिकायतों के बाद सिविल सर्जन पहुंचे आवास

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से डॉक्टर अभिषेक कुंदन के खिलाफ शिकायत मिल रही थी कि वे अस्पताल में मरीजों को नियमित रूप से इलाज नहीं कर रहे थे। मिली शिकायतों की जांच करने के लिए रोहतास के सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन शुक्रवार को पीएचसी परिसर स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचे। 

सिविल सर्जन ने बताया कि आवास पर पहुंचने के बाद डॉ. अभिषेक कुंदन शराब के नशे में दिखाई दिए। उनके कमरे की जांच करने के दौरान कई सारी शराब की बोतल भी दिखाई दी। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा के ऊपर आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

Ads


सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थिति की गंभीरता देखते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल उत्पाद विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम और शिव सागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान उनके सरकारी आवास से कई सारी शराब की बोतले बरामद की गई इसके बाद उत्पाद विभाग ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर आगे कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


स्वास्थ्य विभाग में मची हलचल

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक सरकारी चिकित्सक के कमरे में शराब की बोतल मिलने के साथ-साथ नशे में गिरफ्तार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। गिरफ्तार डॉक्टर अभिषेक कुंदन को हिरासत में लेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Ads