Aurangabad Bihar News: चतरा मोड़-नबीनगर मार्ग पर लगा हाइट बैरियर, प्रशासन ने की नियम पालन की अपील
औरंगाबाद जिले के सुंदरगंज क्षेत्र में चतरा मोड़-नबीनगर मार्ग पर हाइट बैरियर लगाया गया है। इससे ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों पर नियंत्रण रहेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
Updated Jun 18 2026 03:51 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले में चतरा मोड़ से नबीनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रशासन द्वारा हाइट बैरियर (Height Barrier) का निर्माण कराया गया। जिससे बड़े और ओवरलोड वाहनों की आवागमन पर नियंत्रण रखा जा सके।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पथ पर अक्सर भारी और निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाहन के गुजरने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में हाइट बैरियर लगाए जाने से सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और यातायात का संचालन व्यवस्थित हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बुलेट से ड्यूटी जा रहे ओबरा प्रखंड के कार्यपालक सहायक की मौत
प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि मार्ग पर चल रहे विकास और निर्माण के कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा सावन? जानें पहला सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत और श्रावण मास की पूरी जानकारी
जिला प्रशासन ने नागरिकों से किया सहयोग का आग्रह
औरंगाबाद जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आवागमन करें। प्रशासन ने कहा है कि सभी के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली झेल रहा दूषित पानी की मार, 15 दिनों से आ रहा सीवर का गंदा पानी