Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बढ़ेगी ठंड 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान! मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बढ़ेगी ठंड 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान! मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में कड़ाके की ठंड का शुरुआत हो चुका है धीरे-धीरे कई जिलों में कोहरा का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है और गाड़ी चलाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मौसम विभाग ने किया अलर्ट गिर सकता है तापमान

जैसे ही दिसंबर का महीना शुरू हुआ तो बिहार में ठंड ने भी अपना असर दिखना शुरू कर दिया है सुबह और शाम के वक्त तापमान में 2 से 3 डिग्री का गिरावट देखा गया है मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों को गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ सावधानी बरतने की जरूरत है।

Ads

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान की गिरावट और भी बढ़ सकती है उत्तर और पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा जैसे ही बिहार पहुंचेगी तो तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।


बिहार के औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया 10 डिग्री न्यूनतम तापमान

औरंगाबाद जिले में तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई यहां पर उच्च तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज की गई है इससे बीमार व्यक्ति बच्चे या बुजुर्ग व्यक्तियों पर काफी असर देखने को मिल सकता है, लोगों को कनकनाहट महसूस हो सकती है और साथ ही रात को तापमान में और भी गिरावट आ सकती है जैसे-जैसे दिसंबर का महीना का दिन बढ़ते जाएगा वैसे-वैसे ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।

Ads