अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Updated Feb 17 2026 03:24 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले से बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार नियंत्रित पिकअप ने दुकान के किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई, इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
काल बनकर आई पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के भोरा बीघा मोड का हैं। जहां गुरुवार की देर रात एक पिकअप वाहन औरंगाबाद से बालूगंज की ओर जा रहा था, इसी दौरान मोड़ के पास स्थित अपनी दुकान के बाहर खड़े स्थानीय निवासी सुदामा यादव को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया, टक्कर इतनी जोरदार थी, कि सुदामा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत मौके पर हो गई।
उजड़ा हंसते खेलते परिवार
इस घटना के बाद उजड़ा हस्ते खेलते परिवार, परिजनों के अनुसार सुदामा यादव के आठ बेटियां और 9 वर्षीय पुत्र था, जिसमें सुदामा की तीन बेटिया की शादी हो चुकी थी, बाकी बच्चों की जिम्मेदारियां अब परिवार वालो पर आ गई। इस घटना के बाद जनप्रतिनिधियों और परिवार वालों ने प्रशासन से सरकारी सहायता और उचित मुआवजा का मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और साथ में वाहन को जप्त कर लिया है।