पुलिस का बड़ा एक्शन, आर्केस्ट्रा ठिकानों से 15 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 7 गिरफ्तार
Feb 14 2026 11:12 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Chapra, Saran, Bihar, India
पुलिस ने बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर तबातोड़ छापेमारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को नरक की जिंदगी से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को इस मामले का शिकायत बहुत ही लंबे समय से मिल रही थी, कि आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा नाबालिक लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार और शारीरिक शोषण कराया जा रहा है, सूचना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जहां आर्केस्ट्रा संचालक के सदिंग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
Read: परीक्षा खत्म होते ही टूटे सपने, मनचले की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
बचाई गई लड़कियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें काम दिलाने के बहाने यहां लाया गया था, लेकिन उनसे अनैतिक कार्य करवाए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़कियों को न केवल आर्थिक बल्की शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया जा रहा था। इस छापेमारी में सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया और 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इन पूरे मामले को पूरी गहन तरीको से जांच कर रही है और पता लगा रही है कि इन लड़कियों को कहां-कहां से लाया गया था, और इस घिनौने धंधों में कौन-कौन शामिल है।
