औरंगाबाद में महिला से ₹50 हजार की लूट: पुलिस ने जारी किया अपराधियों का CCTV फुटेज, पहचान बताने पर मिलेगा नकद इनाम

औरंगाबाद में महिला से ₹50 हजार की लूट: पुलिस ने जारी किया अपराधियों का CCTV फुटेज, पहचान बताने पर मिलेगा नकद इनाम

औरंगाबाद (बिहार): जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। दरअसल कोच दिनों पहले एक महिला के साथ लुटेरों ने ₹50000 की छिनतई फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसी टीवी फोटो जारी कर दोनों के बारे में पता बताने वाले को नगदी नाम की घोषणा की है।


मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना के अंतर्गत अंकोरहा गांव के मोड़ के पास एक महिला से दिनदहाड़े ₹50000 की लूटपाट की गई थी महिला पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके पर फरार हो गए जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाने में की थी।

Ads

Read: औरंगाबाद के 'लल्लू भाई मॉल' में GST का छापा, टैक्स चोरी की आशंका से व्यापारियों में हड़कंप


पुलिस की घोषणा: सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और दोनों की तस्वीर जारी करते हुए अपराधियों के ऊपर पांच- पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि पहचान बताने वालेऔर गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5000 दिए जाएंगे साथ ही उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। 

Ads


"अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आम जनता से अपील है कि अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। सही सूचना देने वालों को उचित नकद पुरस्कार दिया जाएगा।" - पुलिस प्रशासन, औरंगाबाद