जेल जाने से पहले राजपाल यादव का छलका दर्द, बोले- 'कोई साथ नहीं' मसीहा सोनू सूद ने तुरंत फिल्म और साइनिंग फीस देकर बढ़ाया हाथ
Feb 13 2026 04:47 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: India
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन क़ानूनी मुसीबत से गुजर रहे हैं। 9 करोड रुपए के कर्ज और चेक बाउंस से जुड़े पुराने मामले में उन्हेंतिहार जेल भेज दिया गया है, राजपाल यादव से पूरी इंडस्ट्री दूरी बना ली है, ऐसे मुश्किल समय में गरीबों के मसीहा और रियल लाइफ हीरो कहे जाने वाले सोनू सूद एक बार फिर मदद कर सबका दिल जित लिया हैं
राजपाल यादव को क्यों हिरासत में लिया गया
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता-पता लापता के निर्देशक के लिए एक कंपनी से कर्ज लिया था। भुगतान न करने और चेक बाउंस होने के चलते यह मामला कोर्ट में लंबे समय से चल रहा था, कर्ज अब तक बढ़कर 9 करोड रुपए हो गए थे जिसके चलते उन्हें दिल्ली के तिहार जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा।
Read: संकट की घड़ी में राजपाल यादव के परिवार के साथ खड़ा हुआ JJD, तेज प्रताप यादव ने दी ₹11 लाख की सहायत
कोई नहीं मदद के लिए आगे आया
दिल्ली के तिहार जेल में सरेंडर करने से पहले राज्यपाल यादव ने एक भावुक बयान दिया था, कहां की वह गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, इस संकट की घड़ी में वह बिल्कुल अकेले पड़ गए, और इंडस्ट्री में कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
सोनू सूद ने दिया फिल्म के साथ साइनिंग फीस
जब सोनू सूद को राजपाल यादव की गिरफ्तारी की खबर मिली, तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया और राजपाल यादव के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने अपनी अगली फिल्म में एक भूमिका भी ऑफर किया है जानकारी के अनुसार सोनू सूद ने साइनिंग फीस के तौर पर एक राशि भी एडवांस में दिया है ताकि इस मुश्किल समय में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
