परीक्षा खत्म होते ही टूटे सपने, मनचले की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या

परीक्षा खत्म होते ही टूटे सपने, मनचले की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या

Updated Feb 13 2026 02:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Siwan, Bihar, India

आज भी बिहार में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। छेड़छाड़ और मामूली विवादों के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है। पटना की NEET छात्रा के बाद, सिवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 18 वर्षीय छात्रा ने छेड़खानी औ मारपीट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिवान जिला के जीरादेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की है। मृतक की पहचान मदन शाह के पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है।


पूरा मामला क्या है? 

जानकारी के अनुसार, अंशु कुमारी अपने गांव में गुरुवार की सुबह एक शादी के रस्म में मटकोर का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी, इसी दौरान गांव का हीं एक युवक उसका पीछा करना शुरू किया, जब अंशु ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो आरोपी उसे पड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी सार्वजनिक अपमान और शारीरिक प्रताड़ना से अंशु बेहत ही आहत हो गई, घर लौट के बाद उसने अपने ही घर के एक कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

Ads


इस पूरे घटना की सूचना, जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी को बताया गया, और वह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों द्वारा आवेदन लेकर पुलिस ने अवशाषण दिया की आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Read: गोपालगंज में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म, यूपी आरोपी गिरफ्तार

Ads

सपनो का हुआ अंत: 

अंशु कुमारी के परिवार वालों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल। अंशु के पिता ने बताया कि उनकी बेटी महज 3 दिन पहले ही 12वीं कक्षा की अपने बोर्ड परीक्षा समाप्त की थी, और आगे की पढ़ाई को लेकर उत्साहित थी, साथ ही परिजनों से अपने भविष्य करियर की बात कर रही थी लेकिन एक शरारती अपराधी के कृत्यों ने एक खुशहाल परिवार की खुशियाँ छीन लीं।