गबन के मामले में टंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार पूर्व डीलर अभिमन्यु गिरफ्तार
Updated Feb 17 2026 03:55 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (नवीनगर): बिहार के औरंगाबाद जिले में आर्थिक अपराध और सरकारी योजनाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके एक पूर्व डीलर को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान और मामला
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डॉलर की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है जो टंडवा थाना क्षेत्र के इटावा टोले लोदीपुर का रहने वाला है, बताया जा रहा है कि अभिमन्यु डीलर के पद पर रहते हुए सरकारी अनाज और अन्य फंड का गबन किया करता था। जिसको लेकर काफी लंबे समय से जांच चल रही थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
टंडवा थाना अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद हैंइसके बाद पुलिस ने उसके घर को गहरा बंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।