औरंगाबाद सदर अस्पताल में गर्भवती महिला के पैसे चोरी, आरोपी महिला हिरासत में
Jan 23 2026 03:36 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (बिहार): जिले के सदर अस्पताल परिसर से चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर इलाज कराने लिए गर्भवती महिला के पैसे चोरी हो गए, यह घटना गुरुवार की दोपहर की है पैसे चोरी होने के बाद अस्पताल के परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
लाइन में खड़े होने के दौरान हुई घटना
पीड़ित महिला ने बताया कि वह गर्भवती है और नियमित जांच के लिए सदर अस्पताल आई हुई थी, डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए जब वह पर्ची के लिए लाइन में खड़ी थी तभी उसके ₹1400 गायब हो गए, पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ निवासी है।
Read: देव से चार लड़कियां हुई लापता, पुलिस को नहीं मिली अब तक कोई सुराग
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पैसे चोरी होने के बाद महिला ने एक अन्य महिला के ऊपर चोरी आरोप लगाते हुए शक जाहिर किया। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई और काफी शोर-शराबा होने लगा हंगामा देखकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर अस्पताल प्रबंधक को सूचना दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी (CCTV) की जांच की तो पता चला कि आरोपी महिला को हमेशा अस्पताल के परिसर में देखा जाता है, जब महिला से अस्पताल में आने का कारण और इलाज की पर्ची मांगी गई तो महिला बार-बार अपना बयान बदलने शुरू कर दिया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
आरोपी महिला की पहचान नोनिया बीघा के रहने वाले अभिषेक कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले को समझने के बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में औरलोग शामिल हैं या इनका कोई गिरोह है।
