सीतामढ़ी: पुलिस वाहन ने घर के बाहर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, युवक की मौत, भारी बवाल
Updated Jan 23 2026 04:21 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Sitamarhi, Bihar, India
मेजरगंज (सीतामढ़ी): बिहार के सीतामढ़ी जिले में मीरगंज थाना की एक तेज रफ्तार पुलिस जीप ने सड़क किनारे धूप सेक रहे लोगों को इतनी जोरदार टक्कर मारी जिससे हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के बताई जा रहे हैं।
प्रमुख बिंदु:
- स्थान: मेजरगंज थाना क्षेत्र का सिजुआ गांव।
- मृतक: सुशील कुमार (सिजुआ गांव निवासी)।
- घायल: परिवार के दो अन्य सदस्य (हालत गंभीर)।
- वजह: पुलिस वाहन की अनियंत्रित रफ्तार और लापरवाही का आरोप।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सिजुआ गांव में सुनील कुमार अपने परिवार के सदस्य के साथ घर के सामने ही सड़क के किनारे धूप सेक रहे थे। इतने में मीरगंज थाना के एक तेज रफ्तार वाहन ने और नियंत्रित होकर तीनों को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है फिलहाल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों का आक्रोश और प्रदर्शन
हादसे के बाद गांव में चिक पुकार मच गई और पुलिस के खिलाफ गांव वाले तुरा सड़क जाम करके प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वाहन की लापरवाही के वजह से यह घटना घटी है, गांव के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजन को मुआवजे की मांग की है।
दोनों घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है फिलहाल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है