बिहार न्यूज़: वैशाली में भयानक सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

बिहार न्यूज़: वैशाली में भयानक सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

Jan 22 2026 03:06 pm

Editor: Admin | Location: Vaishali, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार के वैशाली जिले में तेज रफ्तार हाईवा और सरकारी लापरवाही ने ली एक नवजात की जिंदगी को छीन, नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक से 22 वर्षीय युवक संजीत कुमार को हाजीपुर के महनार मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवे ने टक्कर मारी जिससे उनका मौके पर ही मौत हो गया 

सूचना के आधार पर मृतक संजीत कुमार प्रमोद सिंह के पुत्र थे और वह हजारीपुर स्थित चोकर मिल में नाइट ड्यूटी कर अकेले घर वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार हाईवे ने उन्हें कुचल दिया टक्कर इतनी भयानक थी कि हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 22 फिट नीचे उतारते हुए एक चाय की दुकान पर जा कर घुसा, गनीमत है कि उस दुकान में आधे दर्जन से अधिक लोग थे और वे लोग वक्त से पहले अपनी जान बचाकर भाग गए, वरना हादसा और भी दर्दनाक हो सकता था इस घटना में हाईवा चालक को पुलिस गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है

यह घटना मधुरपुर महिला दूध केंद्र के पास हुई, जहां सड़क निर्माण का काम पहले से ही चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा बालू से लदी हुई थी और यह हाजीपुर की ओर से महनार जा रही थी तभी बाइक सवार को टक्कर मार संतुलित खो कर चाय की दुकान में घुस गया। चाय की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, साइकिल और कुर्सियाँ सड़क की चपेट में आ गईं। इस घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, और अस्पताल से निकल रही एम्बुलेंस और आपातकालीन एम्बुलेंस को वापस लौटना पड़ा, जिससे मरीजों को आगे सहायता प्रदान करने में बाधा उत्पन्न हुई। 

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस स्टेशन के प्रमुख रवि प्रकाश और सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों को शांत करते हुए सड़क अवरोध को हटा दिया।