देव से चार लड़कियां हुई लापता, पुलिस को नहीं मिली अब तक कोई सुराग

देव से चार लड़कियां हुई लापता, पुलिस को नहीं मिली अब तक कोई सुराग

Jan 23 2026 11:53 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

देव (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के देव से अजीबो गरीब मामला सामने आया है, देव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत से पिछले चार दिनों से चार लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी का भी कोई पता नहीं चल पाया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस चारों को ढूंढने में नाकाम होती दिख रही है.

परिजनों ने लगाया मिलीभगत का आरोप

जानकारी के अनुसार चारों लड़कियों अचानक गायब हो गई जिसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे और अपने रिश्तेदार और पहचान वालों से पता लगाया लेकिन इसके बावजूद भी कुछ पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने लापता की सूचना पुलिस को दी. इस बात का पता तब चला जब गायब हुए चारों लड़कियों में से एक लड़की के पिता देव थाना में लिखित आवेदन दिया और बाकी तीन लड़कियों के साथ-साथ उनके परिवार को भी दोषी बताते हुए कहा कि सबकी मिली भगत है या बहलावे फुसलावे में आकर मेरी बेटी उनके साथ चली गई है.

जांच में जुटी पुलिस की टेक्निकल सेल

मामला दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस को लड़कियों का कोई ठोस सबूत या सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस टेक्निकल सेल मदद ले रही है और मोबाइल की लोकेशन जानने की कोशिश कर रही है साथ ही लड़कियों के दोस्त या अन्य संपर्क वाले व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है ताकि उन लड़कियों के बारे में कुछ सबूत मिल पाए.