औरंगाबाद में गैस वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव: अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर, DM का सख्त आदेश

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद के डीएम अभिलाषा शर्मा ने शक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपवाह में ना पड़े प्रत्येक उपयोग उपभोक्ताओं का गैस उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जमाखोरी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए यह शब्द निर्देश दिए।

औरंगाबाद में गैस वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव: अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर, DM का सख्त आदेश

औरंगाबाद (बिहार): जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी अभिलाष शर्मा ने सख्त निर्देश जारी करते हुए आदेश दिया कि, जिले में अब गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से किया जाएगा किसी भी परिस्थिति में गैस एजेंसी के गोदाम या परिसर में सिलेंडर का वितरण नहीं होगा।


क्यों लिया गया यह निर्णय?

जिला प्रशासन को सूचना मिली कि गैस एजेंसियों पर भीड़ होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके अलावा एजेंसी के बाहर लंबी कतार होने की वजह से डिलीवरी वाहन को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वृद्धि दिव्यांग और महिलाओं को समय पर गैस मिल नहीं पा रही थी। इसके अलावाजमाखोरी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Ads


पारदर्शी वितरण के लिए नई व्यवस्था

डीएम अभिलाषा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि औरंगाबाद जिले में गैस के कोई भी कमी नहीं है और वितरक को पारदर्शी बनाने के लिए निम्नलिखित व्यवस्था भी लागू की गई है।

  • प्रतीक्षा सूची (Waiting List): एलपीजी गैस का वितरण वेटिंग लिस्ट पर किया जाएगा।
  • OTP वेरिफिकेशन: गैस उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से गैस की डिलीवरी क्रमवार तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।
  • पुलिस सुरक्षा: औरंगाबाद रफीगंज और नबीनगर जैसे प्रमुख प्रखंडों के गैस एजेंसी हो के गोदाम पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
  • वाहनों की निगरानी: प्रत्येक गैस वितरण वहां के साथ दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि रास्ते में किसी भी प्रकार का बाधा न आए।



Ads

आम नागरिकों से अपील

औरंगाबाद जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी पर भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। जिले में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि गैस एजेंसी या गोदाम पर अनावश्यक भीड़ न लगे और अपनी बारी आने का प्रतीक्षा करें आपका गैस आपके घर तक पहुंचाया जाएगा।