नालंदा में मानवता शर्मसार: महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के आदेश, वीडियो वायरल

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने कानून व्यवस्था पर कई कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ दबंगों ने एक महिला को निवस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

नालंदा में मानवता शर्मसार: महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के आदेश, वीडियो वायरल

Mar 31 2026 04:51 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Nalanda, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

नालंदा, डिजिटल डेस्क। बिहार के नालंदा जिला एक बार फिर शर्मसार हो गया। कानून से बिना डरे अपराधियों ने एक महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बिहार में हड़कंप मच गया और बिहार पुलिस पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


जानिए क्या है वायरल हो रहे वीडियो का पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना नालंदा के ग्रामीण इलाके की है। जहां पर आपसी विवाद या पुराने रंजिश के कारण दबंगों ने महिला को अपना निशाना बनाते हुए घिनौने तरीके से उसके साथ बदसलूकी की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडाराज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नालंदा एसपी को तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

नालंदा पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपियों का पहचान कर लिया गया है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और कुछ संदिग्धों व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन जनता से अपील की है कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर सजा ना करें। क्योंकि पीड़िता की गरिमा के खिलाफ है और यह कानूनी रूप से अपराध भी है।