मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले वोटरों के डल गए वोट, अधिकारियों ने कहा तुम्हारा वोट पहले ही डल चुका है
Nov 06 2025 03:14 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Sahibganj, Jharkhand, India
बिहार विधानसभा चुनाव में गजब का कारनामा हो रहा है कहीं पर ईवीएम मशीन की गड़बड़ी को लेकर लोग नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं मतदान केंद्र पहुंचने से पहले वोटरों के वोट डाल दिए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो बूथ नंबर147 साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है, नीचे दिए गए वीडियो में देख रहे तीन व्यक्तियों ने आरोप लगाया की जब वह अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां अधिकारियों से पता चला कि उनका वोट पहले ही डल चुका है, उन्होंने दावा किया कि वह वोट डाले भी नहीं है उनके हाथ पर कोई भी स्याही का निशान नहीं है.
बिहार के ये वोटर जब बूथ पर वोट डालने गए तो कहा गया– "तुम्हारा वोट गिर गया है"
बूथ नंबर– 147
विधानसभा– साहेबगंज
जिला मुजफ्फरपुर pic.twitter.com/HkycorGWnW
यह वीडियो सीधा-सीधा चुनाव आयोग के लिए एक बड़ा सवाल पैदा कर रहा है कि वोटरों को बिना वोट डाले वोट कैसे डाल जा रहे हैं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग वोट की चोरी कर रहा है हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वायरल वीडियो के अनुसार व्यक्तियों ने आरोप लगाया के वोट का फर्जीवाड़ा हो रहा है.
