Anant Singh Bail News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को जमानत, बेऊर जेल से रिहाई के बाद जश्न

Anant Singh Bail News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को जमानत, बेऊर जेल से रिहाई के बाद जश्न

Updated Mar 24 2026 07:39 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mokama

आनंद सिंह, जिन्हें लोकप्रिय रूप से छोटे सरकार और मोकामा के बाहुबली विधायक के रूप में जाना जाता है, दुलारचंद यादव हत्याकांड में चार महीने जेल में बिताने के बाद सोमवार को पटना की बेउर जेल से रिहा हो गए। पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया और सोमवार दोपहर जेल से बाहर आते ही वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।


उमड़ा समर्थकों का सैलाब

जेल से रिहाई की खबर मिलते ही आनंद सिंह के समर्थक सोमवार के सुबह ही जेल के बाहर जमावड़ा लगना शुरू कर दिए, जैसे ही विधाय बेऊर जेल के बाहर आते है उनके समर्थकों ने 'छोटे सरकार जिंदाबाद' और 'आनंद सिंह संघर्ष करो' के नारे लगाने शुरू कर दिए। और फूल बरसाकर आनंद सिंह को जोरदार स्वागत किया गया।

Ads

Read: अनंत सिंह का संन्यास और सूरजभान सिंह की RJD में एंट्री से मंचा हड़कंप


पटना आवास पर दिवाली जैसा माहौल

जेल से रिहा होने के बाद आनंद सिंह अपने दल के साथ पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने नारे लगाते हुए और ढोल की थाप पर नाचते हुए जश्न का माहौल बना दिया। विधायक के स्वागत के लिए पूरे आवास को सजाया गया था और समर्थकों के लिए एक भव्य भोजन का भी आयोजन किया गया था।

Ads


क्या था पूरा मामला?

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बाहुबली विधायक आनंद सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया था। उन्हें 1 नवंबर 2025 में गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया था। अब उन्हें लगभग 4 महीने बाद जमानत मिली और आज वो जेल से बाहर आये। जेल में रहते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा में मोकामा से सीट हासिल की।

Ads