Jhar Li Ae Raja Ji: रिलीज होते ही खेसारी लाल यादव का गाना ‘झार ली ए राजा जी’ यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल
Updated Mar 24 2026 08:10 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bhojpuri Video 2026: भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘झार ली ए राजा जी’ उनके ऑफिशल युटुब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर 24 मार्च 2026 को यानी कि आज रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री सपना चौहान भी दिखाई दे रही हैं। जो खेसारी लाल की पत्नी की भूमिका निभा रही है।
खेसारी-सपना के जोड़ी ने मचाया धमाल
गाने में खेसारी और सपना की जोड़ी भोजपुर दर्शक को खूब पसंद आ रहे हैं। इस गाने की कहानी की बात करें तो खेसारी लाल यादव शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रहे हैं। तो उनकी पत्नी सपना चौहान उनसे अच्छे तरीके से सज धज कर जाने के लिए बोल रही है, ताकि उनकी सहेली देखे तो उसके पति की तारीफ करें।
गाना रिलीज होते ही इंस्टाग्राम पर करने लगा ट्रेड
वैसे तो खेसारी लाल यादव ट्रेडिंग स्टार के नाम से जाने जाते हैं। क्योंकि उनके अधिकतर गाने यूट्यूब पर ट्रेड करते हुए दिखाई देते हैं। यह गाना भी रिलीज होते ही इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा और यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा भी हो जा चुके हैं। पति-पत्नी के बीच नोक झोक का यह गाना भोजपुरी दर्शकों को पसंद आ रहा है।
दिल को छू लेने वाला है यह गाना - फैंस का कमेंट
Treanding Star का गाना Jhar Li Ae Raja Ji जितना ज्यादा वायरल हो रहा है। उतना ही लोग इस गाने को लेकर अपनी राय दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा कि “दिल छू लेने वाला गाना, रूह तक उतर गया "बिहार के शान, खेसारी लाल ." । वहीं दूसरे यूज़र ने इस गाने के बारे में लिखा कि यह गाना 100 मिलियन से पर व्यूज लेगा और सुपरहिट हो जाएगा।