औरंगाबाद में एलपीजी संकट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

औरंगाबाद में एलपीजी संकट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

Mar 24 2026 05:17 pm

Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला। सोमवार को जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।


सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। आज आम आदमी एलपीजी गैस की कमी और आसमान छूती कीमतों से जूझ रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है और महंगाई और बढ़ रही है।


सड़क से संसद तक संघर्ष का आह्वान

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और राजेश राम के नेतृत्व में यह संघर्ष सड़कों से लेकर संसद तक जारी रहेगा। सरकार द्वारा अपनी गलतियों को सुधारने और जनता को राहत प्रदान करने तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।


प्रदर्शन में दिग्गज रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में औरंगाबाद जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमें से अजय सिंह, सुरेंद्र यादव, उदय पासवान, सूरज कुमार राय, गायत्री देवी, अजय राम, मनोज कुमार पांडे, अंबिका पासवान, युवा प्रदेश सचिव मोहम्मद ताबिश, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जुल्फिकार हैदर और विभिन्न प्रखंड के अध्यक्ष देवंती देवी, संजय राम, रविंद्र कुमार सिंह, ब्रिज किशोर सिंह, इसके अलावा सोमनाथ शर्मा, नागेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र दुबे शैली, नवीन शर्मा, रोहित सिंह, धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू सक्सेना, रामजन्म यादव, सोनू, विनय सिंह, गौतम सिंह, अकबर अली और मोहम्मद जिन्ना कुरैशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए