क्या खत्म हो रहा है खेसारी, पवन और निरहुआ का दौर? भोजपुरी सिनेमा में महासंग्राम

क्या खत्म हो रहा है खेसारी, पवन और निरहुआ का दौर? भोजपुरी सिनेमा में महासंग्राम

Updated Mar 24 2026 04:43 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bhojpuri Superstar Era Ending News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। दशकों तक पर्दे पर राज करने वाले 'त्रिमूर्ति' यानी की पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ के दौर धीरे-धीरे समाप्त होते दिखाई दे रहे हैं। नए दौर के युवा सिंगर और एक्टर अब इनको चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब के बढ़ते प्रभाव ने इंडस्ट्री का समीकरण पूरी तरह बदल दिया है।


पुराने दिग्गजों का दबदबा और बदलता ट्रेंड

एक समय था जब भोजपुरी फिल्म का मतलब सिर्फ खेसारी का डांस, पवन सिंह का एक्शन और निरहुआ की सादगी हुआ करती थी। लेकिन अब दर्शकों के दिलचस्प ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पुराने सुपरस्टार का दौर अब खत्म होने वाला है?

Ads

पवन सिंह और खेसारी लाल के विवादों के बीच निरहुआ को राजनीतिक में आना कहीं उनकी फिल्मी ग्राफ पर बुरा असर डाला है। दर्शक अब केवल नाम के लिए सिनेमा घर नहीं जा रहे हैं बल्कि उनको आज के समय का कहानी और बेहतर कंटेंट चाहिए।


नए दौर के 'यंग एंग्री यंग मैन': जो दे रहे हैं कड़ी टक्कर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब नई चेहरों की एंट्री हो चुकी है, जो सिर्फ अच्छी गाय की नहीं अपनी अभिनय से बड़े-बड़े दिग्गज सुपरस्टारों की छुट्टी करने को तैयार हैं। अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, अंकुश-राजा, आशीष यादव और रौशन रोही जैसे नए कलाकार अब बड़े सुपरस्टार को भी टक्कर देने से मात नहीं आ रहे हैं।

Ads

अगर समय रहते बड़े सुपरस्टार अपने आप को कहानी और वीएफएक्स (VFX) के साथ अपडेट नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से इनका कब्जा खत्म हो जाएगा।


क्या खत्म हो जाएगा भोजपुरी सिनेमा का पुराना युग?

भोजपुरी सिनेमा का पुराना योग धीरे-धीरे खत्म होते नजर आ रहा है क्योंकि आशीष यादव और रौशन रोही जैसे कलाकार का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल में ही आशीष यादव ने अपनी फिल्म गर्मी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो वहीं दूसरी ओर रौशन रोही जेल स्टार फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। जो भोजपुरी और बिहार के दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

Ads