औरंगाबाद बिहार में चलाया जा रहा है अदरी नदी बचाओ अभियान, लोग ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा
Dec 23 2024 09:15 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले में अदरी नदी को बचाव करने का अभियान चलाया जा रहा हैजिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं अदरी नदी एक झरना से निकलता है, लेकिन इसमें बालूगंज सहित अन्य शहरों के नाले को अदरी नदी में गिराया जाता है यहां तक की औरंगाबाद जिले का पूरे शहर का नाली का पानी अदरी नदी में गिराया जाता है,
इस आंदोलन के संयोजक अनिल सिंह है, अदारी नदी के किनारे लगभग 120 गांव और औरंगाबाद जिला बसा हुआ है अदारी नदी कोनियमित रूप से पानी की प्रवाहित नहीं होने के कारण आसपास के इलाकों में बोरिंग करने पर जल्दी पानी नहीं मिलती है और कहीं-कहीं 1000 से 1200 फीट की गहराई में खुदाई करने पर पानी आता है.
आदित्य श्रीवास्तव सभीनगर वासियों से निवेदन करते हुए कहा कि शाहपुर स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में जो अदारी नदी के तट पर स्थित है 24 दिसंबर को इस सभा में शामिल होकर अदरी नदी के बचाव अभियान को सफल बनाएं।
