रोहतास में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़, नकली दारोगा और सिपाही बनकर कर रहे थे वाहनों की चेकिंग
डेहरी (रोहतास): बिहार के रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना ने फर्जी दरोगा का गिरफ्तार कर भंडाफोड़ किया जिसके बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जानकारी के अनुसारएक बड़े गिरोह द्वारा फर्जी दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करते थे जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का भांडा फोड़ किया।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह गिरोह पुलिस की फर्जी वर्दी पहन कर वाहनों को रोककर चेकिंग के नाम पर डराते धमकाते थे और अवैध वसूली करते थे। जानकारी मिलने के बाद डेहरी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने छापेमारी की और फर्जी दरोगा और सिपाही के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जब्त किए गए हथियारों का जखीरा (नकली)
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामदगी की सूची देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। उनके पास न केवल वर्दी थी, बल्कि हथियारों का पूरा सेटअप भी तैयार था:
- वाहन: एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो।
- नकली रायफल: दो (लोहे और लकड़ी से निर्मित)।
- नकली पिस्टल: 5 प्लास्टिक की पिस्टल और 1 फाइबर/लोहे से बनी पिस्टल।
- अन्य उपकरण: दो सेट पुलिस वर्दी, एक फाइबर स्टिक (लाठी), एक कांबेट पिट्ठू बैग, एक बैटन रोल और दो पिस्टल हालिस्टर।
पुलिस की कार्रवाई
डेहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने बताया कि ये सभी आरोपी पुलिस के वेश में भोले-भाले राहगीरों और वाहन चालकों को अपना शिकार बनाते थे। इनके पास बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो थी जिससे यह अपराध को अंजाम देकर भागते थे, फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि अब तक इन्होंने कितने लोगों को लूटा है और इस गैंग की कनेक्शन कितनी लंबी है।
