झारखंड सरकार ने बदली स्कूलों की टाइम, अब 12:00 बजे तक ही चलेगी क्लास
झारखण्ड के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की समय में बदलावों, 12 बजे तक ही होगी पढाई
Updated Apr 21 2026 01:58 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India
रांची न्यूज़: इस साल के भीषण को गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की समय में बदलाव किया ह। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा 8 तक सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक ही स्कूल की पढ़ाई होगी।
शिक्षक और गैर शिक्षक के लिए अलग समय
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरकारी विद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक को सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक कार्य करने का आदेश दिया गया है, यह नियम 21 अप्रैल तक लागू रहेगा। आदेश की सूचना सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है और कहा गया है कि इस नियम को लागू करें।