झारखंड के रांची शहर में बन रहा है स्मार्ट ट्रैफिक बूथ, अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिलेगी धूप, बारिश और ठंड से राहत

रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ का निर्माण किया जा रहा है। सीएसआर फंड से बन रहे इन आधुनिक बूथों में शीशे, पंखे और बेहतर सुविधाएं होंगी, जिससे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी, बारिश और ठंड से राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

झारखंड के रांची शहर में बन रहा है स्मार्ट ट्रैफिक बूथ, अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिलेगी धूप, बारिश और ठंड से राहत

Updated Jun 23 2026 08:50 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

Smart Traffic Booth Ranchi: राजधानी रांची के चौराहों पर स्थित ट्रैफिक बूथ पर पुलिसकर्मियों को बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें झोपड़ीनुमा बूथों में रहकर ड्यूटी करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब शहर के कई सारे चौक चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाया जा रहे हैं। ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा मिल सके और वह यातायात व्यवस्था को सही रूप से संभाल सके।

शहर में बना रहे स्मार्ट बूथों में शीशे, पंखे और छत की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बारिश, ठंड और गर्मी के मौसम में भी राहत मिल सके। राजधानी में लगभग सैकड़ो ट्रैफिक पोस्ट हैं, जहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। 

Ads

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कई सारे चौक चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही सुजाता चौक और अरगोड़ा चौक के पास स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाए गए हैं जिसे शुरू भी कर दिया गया है

रांची ट्रैफिक एसपी ने बताया कि राजधानी के करीब 20 से 25 स्थान पर ट्रैफिक बूथ बन रहे हैं जो सीएसआर फंड के द्वारा बनाया जा रहा है और इसका निर्माण अलग-अलग कंपनियां कर रही हैं।

Ads