गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, 9वीं मंजिल से शुरू हुआ तबाही का मंजर

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में धमाका। 9वीं मंजिल पर चल रहा था पेंट का काम।

गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, 9वीं मंजिल से शुरू हुआ तबाही का मंजर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार को एक भयानक हादसा हो गया। सुबह के करीब 8:30 बजे नवे मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई जो देखते देखते उपरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया है। 


धमाके के साथ फैली आग: क्या थी वजह?

मिली जानकारी के अनुसार नवी मंजिल के फ्लैट में पेट का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ और फ्लैट में लगे एक AC में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आग ने तुरंत विकराल रूप लेकर और दो मंजिलों के फ्लैट को भी जलकर खाक कर दिया है।


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखा धुएं का गुबार

धमाके के बाद आंख की लपटे इतनी ऊंची उठ गई कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आने लगा। सुबह का समय होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे लेकिन जैसे ही आज की लफ्ट बढ़ने लगी तो बिल्डिंग में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते खुले मैदान में भागने लगे।



बड़ी जनहानि टली, सुरक्षित निकाले गए लोग

खबरों के मुताबिक टावर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई है फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति का घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने की वजह से फ्लैट के अंदर रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।