Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची गढ़वा देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह गढ़वा जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। उन्होंनेमीडिया के सामने कई सारे सवालों का जवाब देते हुए राजनीतिक से दूर रहने की बात की

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची गढ़वा देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

Updated Apr 22 2026 06:27 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Garhwa, Jharkhand, India

Akshara Singh Garhwa: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाल में ही एक निजी कार्यक्रम में झारखंड पहुंची। अक्षरा सिंह से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप राजनीतिक में आने का क्या विचार रखते हैं। तो उन्होंने कहा की आपको मेरी काम पसंद नहीं है क्या? मेरा फोकस सिर्फ काम पर है। और मैं इस तरह का कार्यक्रम में शामिल होना पसंद करती हु। इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने कैमरे के सामने अपने गीत की दो लाइन गुनगुनाई और कहा कि इससे पहले कई बार में गढ़वा आ चुकी हूं और यहां पर आकर मुझे अच्छा लगता है।

अक्षरा सिंह ने निजी कार्यक्रम के दौरान कई सारे गानों पर डांस किया और गीत भी गयी। अक्षरा सिंह को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उम्र पड़ी थी। लेकिन पहले से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था इसलिए उनका कार्यक्रम सफल रहा।