Arwal Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में शहर तेलपा थाना के दारोगा मनू कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक
Bihar Police SI Accident: अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: शहर तेलपा थाना के दारोगा मनू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत। क्राइम मीटिंग में जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पटना AIIMS में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पुलिस महकमे में शोक की लहर। पूरी खबर पढ़ें।
Updated Apr 09 2026 09:07 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Arwal, Bihar, India
Daroga Manu Kumar Deat: बिहार के अरवल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तेपला थाना के दरोगा मनु कुमार की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे पुलिस और उनके गृह जिले में शोक लहर दौड़ गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रामपुर चौराहा थाना क्षेत्र के सुखी बीघा गांव के समीप हुआ। जहां दरोगा मनु अपने बाइक से एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार और नियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल अरवल में इलाज के लिए ले गए लेकिन वहां प्राथमिक उपचार केबाद स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में ही मनु कुमार ने अपना दम तोड़ दिया।
परिजनों में कोहराम और पुलिस की कार्रवाई
जैसे हीदरोगा मन्नू कुमार की मौत की खबर उनके घर तक पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और फरार ट्रक चालक की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूत्रों से खंगाल ने की कोशिश कर रही है।