Kisan Mitra Stick: किसानों के लिए सुरक्षा कवच बनी 'किसान मित्र छड़ी', जहरीले जीवों से बचाएगी जान
जानें कैसे 'किसान मित्र छड़ी' किसानों की जान बचाने में मददगार साबित हो रही है। वाइब्रेशन तकनीक और सोलर टॉर्च से लैस यह स्मार्ट छड़ी सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Updated Apr 13 2026 02:01 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
नई दिल्ली/ग्रामीण डेस्क: भारतीय किसान अपनी कड़ी मेहनत और तपस्या के दम पर देश का पेट भरते हैं लेकिन खेतों में काम करते समय उनकी जान हमेशा जोखिम में रहती है। खास का रात के समय जब किसान खेतों में पानी देने के लिए जाते हैं तो अंधेरे में सांप बिच्छू और अन्य जहरीले जीव का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए किसानों के लिए किसान मित्र छड़ी का आविष्कार किया गया है।
क्या है 'किसान मित्र छड़ी' और कैसे करती है काम?
किसानों के लिए किसान मित्र छड़ी केवल एक साधारण लाठी नहीं बल्कि आधुनिक तकनीक से तैयार सुरक्षा उपकरण भी है। यह छड़ी को किसानों के लिए स्पेशल डिजाइन किया गया है जब किसान झाड़ियां या ऊबड़-खाबड़ खेतों के रास्तों से आना-जाना करते हैं।
इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- कंपन्न (Vibration): इस छड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा हुआ वाइब्रेशन सिस्टम है। जब किसान इस जमीन पर टेक कर चलेंगे तो यह कंपन पैदा करेगी। जिससे आसपास के जहरीले जीव जैसे कि सांप, रेंगने वाले कीड़े, बिच्छू इत्यादि अपना स्थान छोड़कर कंपन के विपरीत दिशा में भागना शुरू कर देंगे इससे होने वाली घटनाओं में कमी आएगी।
- सोलर टॉर्च के सुविधा: किसानों को सबसे बड़ी हथियार उनके हाथ के टॉर्च होती है। खासकर किसान जब रात में अपने खेत में लगे फसल को जानवरों से बचाने या पानी देने के लिए जाते हैं। इसे भी ध्यान में रखते हुए छड़ी में एक पावरफुल सोलर टॉर्च भी फिट कर गई है जो सौर ऊर्जा से चार्ज होती है।
- मजबूत और टिकाऊ: इस छड़ी का निर्माण ग्रामीण परिवेश और खेतों की कठोर परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ताकि यह लंबे समय तक बिना खराब हुए चल सके।
किसानों के लिए क्यों है जरूरी?
आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर साल हजारों किसानों की मृत्यु खेतों में जहरीले जीव को काटने से होती है, अधिकतर घटनाएं तब होती है जब किसान का पैर जाने में सांप पर पड़ जाता है। ऐसे ही समस्या से निपटने के लिए किसान मित्र छड़ी का निर्माण किया गया है। यह केवल किसानों को शारीरिक सुरक्षा नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ने का काम करेगी।